{"_id":"5a9afd6c4f1c1be13b8b5e41","slug":"141520106860-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया बालिका से रेप का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ ने किया बालिका से रेप का प्रयास
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज। होली पर्व पर जब लोग रंगों से सराबोर होकर मस्ती में झूम रहे थे, उसी समय सात वर्षीय बालिका एक अधेड़ के चंगुल में फंसकर खुद को बचाने के लिए पापा-पापा चिल्ला रही थी। शुक्र था कि बच्ची की एक सहेली ने उसके घर सूचना दे दी। इससे मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। घर वालों का आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही।
गोपीगंज नगर के एक मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर एक सात वर्षीय बालिका अपनी सहेली के साथ होली खेल रही थी। इसी बीच नशे में धुत एक अधेड़ ने बच्ची का मुंह दबाकर उठा लिया और अपने घर के शौचालय में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। अधेड़ के चंगुल में फंसी बच्ची रो-रो कर अपने पापा को बुलाने लगी। बच्ची के साथ खेल रही सहेली ने अधेड़ की हरकत को देख लिया था। उसने बच्ची को शौचालय में ले जाने की बात उसके परिजनों को बताई। तत्काल बच्ची के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। बालिका के पिता ने थाने में तहरीर आरोप लगाया कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में सीओ ज्ञानपुर रामकरण ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। पता करवाकर कार्रवाई की जाएगी।