फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जाम की खबर----

जाम की खबर----

Mon, 19 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जाम की खबर----
वाराणसी। शहर की यातायात व्यवस्था पर रविवार को भीषण लगन का असर दिखा। शाम से रात तकरीबन 11 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर बारातियों के नाच-गाने और आतिशबाजी के कारण वाहन रेंगते से नजर आए। इस दौरान जाम में कई एंबुलेंस में मरीज भी फंसे रहे लेकिन उनकी मदद को कोई आगे आता नहीं दिखा। बारातें जब गंतव्य तक पहुंच गई तो राहगीरों को सुकून मिला। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों पर रविवार होने के कारण पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं दिखे। वहीं, जहां पुलिसकर्मी मौजूद थे वहां जाम छुड़ाने के लिए कुछ प्रयास नहीं करते देखे गए।
विज्ञापन

डीरेका और संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में क्रमश: सामूहिक विवाह और आरएसएस प्रमुख का कार्यक्रम आयोजित था। इसके चलते रविवार होने के बावजूद भी दिन में डीरेका के सामने मंडुवाडीह से भिखारीपुर तिराहा मार्ग, एफसीआई गेट के सामने की सड़क और अंधरापुल से जगतगंज मार्ग पर जाम की स्थिति रही। वहीं, शाम होते ही लंका स्थित मालवीय चौराहा से रविदास गेट चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, चितईपुर चौराहा, संकटमोचन मोड़ से दुर्गाकुंड, कमच्छा, अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, गोदौलिया से मैदागिन, नई सड़क, गुरुबाग, रथयात्रा, सिगरा, फातमान, मलदहिया, लहुराबीर से कबीरचौरा मार्ग, कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल चौराहा तक, नदेसर, अर्दली बाजार और पांडेयपुर चौराहा सहित कुछेक अन्य इलाकों में रुक-रुक कर देर रात तक जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed