{"_id":"5a81f0184f1c1baa1b8b70cd","slug":"141518465048-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही/घोसिया। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड सदस्यों के उप चुनाव के लिए सोमवार को भदोही और औराई ब्लॉकों में नामांकन प्रक्रिया हुई। इस दौरान भदोही ब्लॉक में खेतलपुर गांव के प्रधान पद के लिए आठ और जोगीपुर की रिक्त बीडीसी सीट के लिए तीन नामांकन हुए। जबकि औराई ब्लॉक के वार्ड संख्या 59 भमौरा के बीडीसी सदस्य के चुनाव के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए।
भदोही ब्लॉक क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और पांच ग्रामसभा सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया सोमवार को नामांकन के साथ प्रारंभ हो गई। प्रधान पद पर आठ, बीडीसी पद पर तीन और सदस्य पद पर तीन नामांकन दाखिल किया गया। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 15 फरवरी को नाम वापसी के बाद 22 फरवरी को मतदान और 24 फरवरी को मतगणना और परिणाम घोषणा होगी। भदोही ब्लॉक के खेतलपुर में रिक्त प्रधान पद के लिए रमाकांत पटेल, अशोक चौबे, नन्हें लाल, श्याम नरायण, अनिता देवी, आशा देवी, अनिल कुमार व श्याम लाल ने नामांकन किया। जोगीपुर के रिक्त बीडीसी पद पर प्रशांत सिंह चिट्टू, रमेश कुमार और सत्यनारायण ने पर्चा भरा जबकि पांच सदस्य पदों पर तीन गांवों में नामांकन हुआ है, जबकि दो खाली ही रह गए। उपनिर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच, 15 फरवरी को नामांकन वापसी दिन में 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हो सकेगा और 22 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह औराई ब्लॉक के अंतर्गत वार्ड संख्या 59 भमौरा क्षेत्र पंचायत सदस्य के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को हुई। इस दौरान छह नामांकन बिके, जबकि तीन लोगों ने नामांकन किया। आरओ यदुकुटी सिंह ने कहा कि परचा वापसी 15 फरवरी और उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा 22 को चुनाव और 24 को मतगणना होगी।