{"_id":"5a42b5614f1c1b0e788b5235","slug":"141514321249-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आखिरकार कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया। सबसे पहले हावड़ा से चलकर इलाहाबाद जाने वाली विभूती एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक से गुजरी। इसके साथ ही ब्लॉक के चलते बदले रूट से चल रही सभी ट्रेनें अब अपने निर्धारित मार्ग से चलने लगीं।
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक को वाशेबल एप्रन के रूप में विकसित करने के लिए 19 दिसंबर तक ब्लॉक लिया गया था। समय से काम न पूरा होने पर ब्लॉक की समय सीमा 25 दिसंबर तक कर दी। ऐसे में लगभग 53 दिनों तक यह ट्रैक ब्लॉक रहा। 25 दिसंबर को कार्य पूरा हो गया। मंगलवार को सुबह 10 बजकर आठ मिनट पर विभूती प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची और 10 बजकर 18 मिनट पर रवाना हुई। ब्लॉक के चलते एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया था। इसके कारण वाराणसी से मंडुवाडीह होकर इलाहाबाद सिटी (रामबाग) के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था। ट्रेनों का यह डायवर्जन अलग-अलग तिथियों में चार नवंबर से 19 दिसंबर तक किया गया था।