{"_id":"5a2d9c7f4f1c1b68678c12a4","slug":"141512938623-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल मंदिर से निकली विट्ठलनाथ की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल मंदिर से निकली विट्ठलनाथ की शोभायात्रा
Updated Mon, 11 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। षष्ठपीठ गोपाल मंदिर में रविवार की सुबह मंगल दर्शन के बाद पुष्टिमार्गी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले गुसाईं विट्ठलनाथ जी महाराज के प्राकट्य महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पीठाधीश्वर श्याम मनोहर महाराज और प्रियेंदु बाबा ने विट्ठल नाथ जी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
चौखंभा स्थित गोपाल मंदिर में सुखपाल पर विट्ठलनाथ महाराज की प्रतिमा रखकर वैष्णव जनों ने शोभायात्रा निकाली। वैष्णव जन सिर पर सुखपाल उठाकर चल रहे थे। ठठेरी बाजार, चौक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, महमूरगंज, अदलपुरा, चुनार घाट होते हुए शोभायात्रा चुनार के चरणाट धाम पहुंची। वहां विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। शोभायात्रा में राधेकृष्ण अग्रवाल, हरिदास पारिख, अरुण पारिख, बृजरमण दास मोढ़, मुरारी दास अग्रवाल, अशोक वल्लभ दास, राजेश अग्रवाल, अतुल शाह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।