फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   निकाय चुनाव में नहीं मिलना चाहिए सपा, बसपा कांग्रेस को मौका

निकाय चुनाव में नहीं मिलना चाहिए सपा, बसपा कांग्रेस को मौका

Thu, 23 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में नहीं मिलना चाहिए सपा, बसपा कांग्रेस को मौका
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने काशी के विकास को अवरूद्ध कर दिया था। इसकी उपेक्षा की, भेदभाव कर योजनाओं को अवरूद्ध करने वाले सपा, बसपा और कांग्रेस को निकाय चुनाव में कहीं मौका नहीं मिलना चाहिए। भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए टाउनहाल मैदान में बुधवार को आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि काशी के विकास अभियान को आगे बढ़ाएं। वर्षों की तमन्ना पूरी करने के लिए नगर निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाएं। सभी को जिताकर भेजिए। बाबा विश्वनाथ का मंगलगान निरंतर होता रहेगा। यह आश्वासन देता हूं कि यहां का विकास नहीं रुकेगा।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि सरकार और संगठन चाहती है कि सत्ता का केंद्रीकरण नहीं बल्कि विकेंद्रीकरण हो। अधिक से अधिक नगर निकाय में भाजपा के बोर्ड का गठन हो ताकि नगरीय सुविधाएं बेहतर हो सके। सपा सरकार में नगर विकास मंत्रालय कोई काम नहीं करने देता था। प्रथम चरण में पांच नगर निगम का चुनाव हो गया है। संज्ञान में आया है कि भाजपा को छोड़कर सभी दल हवा हो चुके हैं। दूसरे और तीसरे चरण के लिए जीत के लिए अपील करने आया हूं। काशी नेतृत्व दे रही है।
विज्ञापन

मार्च 2017 में सरकार बनी। सपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। अब कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। कानून हाथ में लेने वाले अपराधी और दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने मिलकर सख्ती से काम कर रही है। पश्चिमी यूपी में दंगे नहीं हो रहे हैं। अपराधी पलायन कर चुके हैं। हर व्यक्ति के सुरक्षा की गारंटी देता हूं। भयमुक्त वातावरण में निवेश बढ़ेगा। नौकरियां बढ़ेंगी, उद्योग धंधे लगेंगे। परंपरागत उद्योग के बेहतर होने से युवाओं को नौकरियां मिलेंगी। पीएम का संकल्प है कि 2022 तक हर गरीब का अपना घर हो। इस दिशा में प्रदेश के 11 लाख गरीबों को घर मुहैया कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्तरीय नगरीय सुविधाओं का माडल बनेगी काशी: प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि केंद्र, राज्य के सहयोग से विश्व स्तरीय नगरीय सुविधाओं का माडल काशी बनेगी। पूर्व के मेयर के काम में बाधा डाला गया। सपा सरकार में उल्टी खोपड़ी का मंत्री नगर विकास विभाग संभालता था। काशी में 70 पानी की टंकियां बनी लेकिन घरों तक कनेक्शन नहीं पहुंचा। पानी जब छोड़ा गया तो जगह जगह सड़कों से फौव्वारा निकलने लगा। पहले के सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले की चर्चा होती थी। करुणानिधि, कनिमोझी, लालू प्रसाद यादव, राबर्ट वाड्रा, मायावती, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति की चर्चा होती थी। भाजपा सरकार में विकास की बात होती है। भाजपा गुजरात, हिमाचल, उड़ीसा, कर्नाटक में सरकार बनाएगी।

मंच पर ये रहे शामिल
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर, मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, विधायकों में रवींद्र जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई, सह प्रभारी संतोष सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, भाजपा मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल, गंगापुर चेयरमैन प्रत्याशी हरेराम कसौधन, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, निवर्तमान मेयर रामगोपाल मोहले आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed