फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   25 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया

25 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया

Mon, 20 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
25 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया
वाराणसी। यूपी 100 सेवा ने रविवार को जिले में एक साल पूरा कर लिया। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल के दौरान यूपी 100 के पुलिस रिस्पांस वेहिकल (पीआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मियों ने 25 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल हुए 2,109 लोगों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान पीआरवी के रिस्पांस टाइम में भी सुधार आया है। पहले जहां सूचना मिलने पर 40 से 41 मिनट में पीआरवी शिकायतकर्ता के पास पहुंचती थी, वहीं अब रिस्पांस टाइम 17 से 18 मिनट रह गया है।
विज्ञापन

अब तक सौ नंबर पर एक लाख बीस हजार कॉल आई हैं। इनमें से 29,895 सूचनाएं फर्जी थीं। इस दारैान 3,635 सूचनाएं दुर्घटनाओं से संबंधित आईं। घरेलू हिंसा के 1,600 मामले पीआरवी के पास पहुंचे जबकि 2,139 शिकायतें महिला उत्पीड़न से संबंधित रहीं। यूपी 100 के जिले के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मी आमजन से अभद्रता और वसूली न करें, इसकी मॉनीटरिंग की जाती है। मौजूदा समय में रोजाना औसतन 240 से 245 कॉल जिले भर से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed