फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हर वर्ग तक पहुंची मीडिया, बढ़ रहा विकास कार्य

हर वर्ग तक पहुंची मीडिया, बढ़ रहा विकास कार्य

Tue, 31 Oct 2017 01:58 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
हर वर्ग तक पहुंची मीडिया, बढ़ रहा विकास कार्य
वाराणसी। बीएचयू के पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण विभाग में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने भूमंडलीकरण और विकास पर विस्तृत चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता चिंतक और लेखक डॉ. राघव शरण शर्मा ने कहा कि भूमंडलीकरण के इस दौड़ में मीडिया की पहुंच हर वर्ग तक हो गई है। इससे विकास का कार्य तेजी से बढ़ा तो है लेकिन मीडिया को चाहिए कि वो अपने पहुंच का इस्तेमाल प्राय: सकारात्मक कार्य में करे।
विज्ञापन

विकास, भूमंडलीकरण और मीडिया विषयक संगोष्ठी में डॉ. शर्मा ने कहा कि भूमंडलीकरण के जिस दौर की चर्चा होती है, वह 90 के दशक का है जबकि भूमंडलीकरण तो सभ्यता के शुरूआत से चला आ रहा है। अध्यक्षता करते हुए कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज ने कहा कि मीडिया हमेशा ही जनचेतना का कार्य करती रही है चाहे वह भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन हो या फि र बाद के दिनो में राष्ट्र निर्माण का कार्य, मीडिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने भूमंडलीकरण के इस दौर में विकास और मीडिया के बीच समन्वय को जरूरी बताया। अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग दवे ने किया। आयोजन सचिव ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. शोभना नार्लीकरण, डॉ. नेहा, प्रो. एचए आजमी, डॉ.राजेश सिंह, चंद्राली मुखर्जी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed