फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दीप जलाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

दीप जलाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Thu, 19 Oct 2017 01:51 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
दीप जलाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
वाराणसी। छोटी दीपावली पर डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। दर्शक दीर्घा से लेकर खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने 25 हजार से अधिक दीपक सजाकर पूरे स्टेडियम को सुनहरी चमक से सराबोर कर दिया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत खेलो इंडिया की थीम पर स्टेडियम के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने कोर्ट को दीयों से रौशन किया।
विज्ञापन

बुधवार को खिलाड़ियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दीपोत्सव के माध्यम से दिया। हॉकी की बालिका खिलाड़ियों ने प्रशिक्षक बीपीएस पाल के निर्देशन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन से दीयों की रौशनी से जगमग कर दिया। सिगरा स्टेडियम की आकर्षक सजावट सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। खिलाड़ियों ने जमकर मेहनत करके पूरे स्टेडियम की भव्य सजावट की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा थे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एसएस मिश्रा, कृपाशंकर तिवारी, रामअवध यादव, शम्स तबरेज शम्पू समेत सभी खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed