{"_id":"59c4221d4f1c1b91688b5e44","slug":"141506026013-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन का तार टूट कर गिरा, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन का तार टूट कर गिरा, किशोर की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा में अपने ननिहाल में रह रहे किशोर की बृहस्पतिवार को ढाई बजे दिन में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जबकि किशोर अन्य बच्चों के साथ सड़क पर दुर्गा जी की प्रतिमा देखने जा रहा था।
मिर्जापुर जिले के करहर गांव निवासी प्रकाश राम का इकलौता पुत्र अमन उर्फ शनि (14) अपने ननिहाल कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी खंझाटी राम के घर पर रह कर पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को वाराणसी से दुर्गा प्रतिमा लेकर लोग बेलवा आ रहे थे। किशोर गांव के कई बच्चों के साथ प्रतिमा देखने के लिए सड़क पर जा रहा था। बताते हैं कि ज्यो ही किशोर गांव के यादव बस्ती के पास पहुंचा तभी हाईटेंशन तार टूट कर गिरा, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे पीएचसी सेवापुरी ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इकलौते पुत्र की मौत से उसके परिवार और ननिहाल में मातम पसर गया।