{"_id":"59adb6cd4f1c1b07278b51f2","slug":"141504556749-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला हो गया लेकिन नहीं छोड़ रहे सरकारी क्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला हो गया लेकिन नहीं छोड़ रहे सरकारी क्वार्टर
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पुलिसकर्मी अपने महकमे में भी जोर-जबरदस्ती से बाज नहीं आ रहे। जिले में तैनात रहे 74 पुलिसकर्मियों का तबादला दूसरे जनपदों के लिए हो गया है, मगर वो यहां का सरकारी आवास छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। बार-बार की चेतावनी के बावजूद सरकारी आवास खाली नहीं करने वाले इन पुलिस कर्मियों पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है। एसएसपी वाराणसी ने ऐसे पुलिस कर्मियों के तैनाती वाले जिले के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उनकी तनख्वाह से मानक किराया काटकर बैंक में जमा कराने और आवास खाली न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही है।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तबादला होने के बाद पुलिसकर्मियों को एक माह के अंदर सरकारी आवास खाली कर देना चाहिए। मगर, 74 पुलिसकर्मियों ने एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी वाराणसी स्थित सरकारी आवास नहीं छोड़ा। इसके चलते दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर वाराणसी आए पुलिसकर्मियों को सरकारी आवास आवंटित करने में समस्या आ रही है। इस बारे में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज की ओर से कहा गया है कि तबादला होने के एक महीने बाद से अब तक का मानक किराया संबंधित पुलिसकर्मी जमा करें। साथ ही, सरकारी आवास तत्काल खाली करें।
-