फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   एआरटीओ कार्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त

एआरटीओ कार्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त

Wed, 14 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय इस समय राइट टाइम हो गया है। डीएल से लेकर रजिस्ट्रेशन तक नियमों के तहत हो रहा है। वैसे दलाल कार्यालय का चक्कर पहले जैसे ही लगा रहे हैं। लेकिन इस समय जो सब टाइम के हिसाब से चल रहा है इसे एआरटीओ आरएस यादव पर हुई कार्रवाई के भय से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में डीएल बनवाने के लिए 1500 से 2000 रुपये खर्च करने पड़ते थे। यह पैसे दलाल लोगों से बाहर ही ऐंठ लेते थे। नियम है कि आनलाइन डीएल के लिए 350 रुपये जमा किया जाए। उसके बाद फार्म कार्यालय में जमा कर फोटोग्राफी और कम्प्यूटर पर परीक्षा देना पड़ता है। पास होने पर ही लाइसेंस जारी होता है और उसे डाक के माध्यम से भेजा जाता है। इसमें तमाम तरह की शिकायतें आने के बाद डीएम और एसपी ने हाल में ही छापा मारा था लेकिन कोई खास कमी पकड़ में नही आई। जहां तक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का सवाल है, वह सीधे डीलर के कर्मचारी लेकर आते हैं और रजिस्ट्रेशन कराते हैं। पता प्रमाणित करने के लिए डाक से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वैसे कुछ अधिकारी इसमें भी घाल मेल करने में लगे हुए हैं। लेकिन उनकी दाल गल नही पा रही है।
विज्ञापन

अब तो स्थिति यह है कि परिवहन विभाग का कोई एआरटीओ, पीटीओ और लिपिक लेन देन की फोन पर न तो बात कर रहा है और न ही कार्यालय में पैसा ही पकड़ रहा है। उसे इस बात का भय है कि कहीं वह भी आरएस यादव जैसे प्रकाश में न आ जाए। जो भी हो विभाग के राइट टाइम होने से कुछ दलालों की आमदनी कम हो गई है। एआरटीओ प्रशासन अनिल कुमार राय का कहना है कि नियमों के तहत डीएल बन रहा है और रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed