फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 lakh English liquor confiscated Smuggler was taking to Bihar via highway rested

14 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त: हाईवे के रास्ते बिहार लेकर जा रहा था तस्कर, गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 04:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Sep 2022 04:49 PM IST
सार

वाराणसी में रामनगर पुलिस और आबकारी की टीम ने 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मालवाहक वाहन से बरामद शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए आंकी गई है। 

विज्ञापन
14 lakh English liquor confiscated Smuggler was taking to Bihar via highway rested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद शराब माफियाओं का सिंडीकेट नहीं टूट रहा है। हाईवे के रास्ते बिहार में शराब की तस्करी जारी है। रामनगर पुलिस और आबकारी की टीम ने 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मालवाहक वाहन से बरामद शराब की कीमत लगभग 14 लाख रुपए आंकी गई है। तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर निवासी जुंजा राम है, जो मालवाहक वाहन में अवैध शराब छिपाकर बिहार ले जा रहा था। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय की टीम ने सोमवार की रात हाईवे स्थित भीटी से पकड़ा। आबकारी टीम की सहायता से मालवाहक वाहन से ब्रांडेड अलग अलग कंपनियों के 200 पेटी अवैध शराब बरामद किया गया।

विज्ञापन

14 lakh English liquor confiscated Smuggler was taking to Bihar via highway rested
Arrested - फोटो : Social Media
तस्कर जूंजा राम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह हरियाणा के सिरसा निवासी राजेन्द्र सिंह, उसके मुनीम और  अंचल ट्रांसपोर्ट कंस्ट्रक्शन के वाहन स्वामी के इशारे पर माल़ लेकर निकला था।
रामनगर थाना प्रभारी के अनुसार बरामद शराब पर यूनाईटेड स्प्रीट लिमिटेड चंडीगढ डिस्टीलरी एण्ड बाटलर्स बेन्यू डिस्ट्रीक्ट एस.ए.एस नगर (मोहाली) पंजाब  और परनोड रिकार्ड इण्डिया प्रा लिमिटेड एट राजस्थान लिकर्स लिमिटेड  विलेज हरिपुर हिन्दुआ डेराबासी जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) पंजाब लिखा हुआ है।
गिरफ्तारी टीम में क्राइम ब्रांच के एसआई बृजेश मिश्रा, आबकारी के निरीक्षक पवन कुमार मिश्र, भीटी चौकी इंचार्ज श्री प्रकाश, जितेंद्र, ब्रह्मदेव,विष्णु प्रताप सिंह, शक्तिधर पांडेय, नवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed