फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   133 couples tied in matrimony, officers-people's representatives also became Gharati-Barati

Varanasi News: परिणय सूत्र में बंधे 133 जोड़े, अधिकारी-जनप्रतिनिधि भी बने घराती-बराती

Thu, 15 Jun 2023 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
133 couples tied in matrimony, officers-people's representatives also became Gharati-Barati
-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तीन ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को तीन ब्लॉकों में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जहां 133 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान ढोल नगाड़े संग मंगल गीत गूंजे। तीन ब्लाकों में सामूहिक विवाह हुआ। यहां दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। घराती-बराती के रूप में अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी हिस्सा लिया।

आराजी लाइन ब्लॉक परिसर में 47 जोड़ों की शादी हुई। ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और उनके सुखी और समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की। समाज कल्याण विभाग की ओर से जोड़ों को गृहस्थी की सामग्री दी गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष मुकेश पटेल, बीईओ विजय जायसवाल, एडीओ समाज कल्याण प्रमोद, संजीव सिंह,मोहम्मद अनवर आदि रहे मौजूद। वहीं, हरहुआ ब्लाक में 40 और पिंडरा में 46 जोड़ों की भी शादी हुई। शादी के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत सुनाने के साथ प्रदेश सरकार योगी सरकार की प्रशंसा की। महिलाओं के योगी बाबा की आई सरकार बन्नो के हाथ पीले हुए, बाबा तू बड़ा उपकार कईल हमरी बिटिया के खूब ख्याल कईल गीत खूब पसंद किए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed