{"_id":"5ce1c414bdec22077d5bec8f","slug":"131558299668-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट गोदाम में आग लगी, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट गोदाम में आग लगी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नगवा क्षेत्र में रहने वाले पेंट कारोबारी राजेंद्र यादव के पेंट के गोदाम में शनिवार की देर रात आग लग गई। आग की लपटें विकराल हुई तो आसपास के लोगों ने पुलिस और राजेंद्र को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की छह गाड़ियां पहुंची और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार की भोर में आग पर काबू पाया गया। पड़ोसी विवेक कुमार के मकान के तीसरे तल तक आग पहुंच गई थी लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शार्ट सर्र्किट बताई गई है।
नगवा क्षेत्र निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि अस्सी में उनकी दुकान है और उसे बड़ा बेटा देखता है। रात एक बजे के बाद किसी समय आग लगी। लपटें विकराल हुईं तो पड़ोसियों को आग लगने की जानकारी हुई। बताया कि आग लगने से पेंट और फेविकोल सहित 50 लाख रुपये से अधिक का सामान जल गया। आग लगने के कारण रविवार को भी गोदाम से धुआं उठता रहा। वहीं, मुहल्ले के लोगों का कहना था कि संयोग अच्छा था कि समय पर काबू पा लिया गया। अन्यथा की स्थिति में अगल-बगल के कई मकान आग की चपेट में कई मकान आते और बड़ा नुकसान होता।