{"_id":"5cd48bb4bdec22076c4ec895","slug":"131557433268-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैंसी लाइट उतारते हुए दबोचे गए नगर निगम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैंसी लाइट उतारते हुए दबोचे गए नगर निगम कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विशेश्वरगंज इलाके में हेरिटेज पोल पर लगाई गई एलईडी लाइट उतारते हुए दो नगर निगम कर्मियों को स्थानीय पार्षद कुंवर कांत सिंह ने धर दबोचा। पकड़े गए दोनों लोग एलईडी लाइट उतारने का कोई आदेश नहीं दिखा सके। इसके चलते काफी देर तक हंगामा मचा रहा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
कामेश्वर महादेव के पार्षद कुंवर कांत सिंह ने बताया कि शहर के सुंदरीकरण के लिए हेरिटेज पोल पर एलईडी लाइट लगाई गई हैं। शहर के कई हिस्सों से इन लाइटों को उतारा जा चुका है। गुरुवार की देर शाम जब सूचना मिली की विशेश्वरगंज में कुछ लोग हेरिटेज पोल से लाइट उतार रहे हैं। मामले की सूचना पर हम लोग पहुंचे तो चार लोग थे। हमने जब उनसे कहा कि लाइट उतारने का आदेश किसने दिया है तो वह कुछ नहीं बता सके। उनके पास कोई आदेश भी नहीं था। पकड़े गए लोगों में नगीना और लालबाबू हैं। पार्षद ने बताया कि लाइट उतारने वाले लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। इस संदर्भ में आलोक विभाग के अधिशासी अभियंता अजय राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।