फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पारा 41 के पार, 15 तक गर्मी झुलसाएगी, हवाएं तड़पाएंगी

पारा 41 के पार, 15 तक गर्मी झुलसाएगी, हवाएं तड़पाएंगी

Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
पारा 41 के पार, 15 तक गर्मी झुलसाएगी, हवाएं तड़पाएंगी
वाराणसी। अप्रैल में ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर में धूप ने झुलसाया तो गर्म हवाओं से राह चलना मुश्किल हो गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, 15-16 अप्रैल से राहत मिल सकती है। बादल छाए रहने के साथ ही कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। धूप ऐसे हो रही है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसा माहौल रहा। शाम पांच बजे बादल भी दिखे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले साल इस समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed