फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच थानों की फोर्स संग तीन सीओ ने की पैदल गश्त

पांच थानों की फोर्स संग तीन सीओ ने की पैदल गश्त

Thu, 11 Apr 2019 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
पांच थानों की फोर्स संग तीन सीओ ने की पैदल गश्त
वाराणसी। छात्रों की पिटाई की घटना के बाद शहर के पांच थानों की फोर्स, एक कंपनी पीएसी और स्वाट टीम के साथ तीन क्षेत्राधिकारी चेतगंज थाने पहुंचे। रात करीब ग्यारह बजे पुलिस ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और काशी विद्यापीठ के हॉस्टलों में चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस को सब कुछ सामान्य मिला। इसके बाद पुलिस ने चेतगंज क्षेत्र में पैदल गश्त की।
विज्ञापन

इससे पहले छात्रों की पिटाई के दौरान चेतगंज थाने के सामने और आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई थी। प्रदर्शन और फिर छात्रों की पिटाई के कारण लहुराबीर चौराहा से चेतगंज मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

उधर, पिटाई मामले में छात्रों ने पुलिस को कसूरवार ठहराया है। काशी विद्यापीठ के पुस्तकालय मंत्री अमित यादव ने बताया कि एबीवीपी से जुड़े छात्र चेतगंज थाने पर एक कार्यक्रम के आयोजन के लिए इजाजत लेने गए थे। इस दौरान चेतगंज इंस्पेक्टर ने उनके साथ अभद्रता की और इजाजत देने से मना कर दिया। जब छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें धक्का मार कर थाने से बाहर कर दिया। इसके बाद नाराज छात्र थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। अचानक इंस्पेक्टर चेतगंज और अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुल हुई बिजली, एक-दूसरे को लगीं पुलिसकर्मियों की लाठियां
थाने के बाहर धरना दे रहे छात्रों की पुलिस ने पिटाई के दौरान बिजली गुल हो गई। इससे भगदड़ मच गई और कुछ पुलिसकर्मी गिर कर घायल हुए तो कुछ ने लाठियों से अपने साथियों पर ही प्रहार कर दिया। हालांकि घायल पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन पर छात्रों ने हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed