फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पावर ग्रिड के उतरी क्षेत्र-3 ने जीता मुकाबला

पावर ग्रिड के उतरी क्षेत्र-3 ने जीता मुकाबला

Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पावर ग्रिड के उतरी क्षेत्र-3 ने जीता मुकाबला
वाराणसी। पावर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र-3 की ओर से आयोजित टी-20 अंतर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार से आईआईटी बीएचयू स्टेडियम में शुरू हुई। उद्घाटन मैच उत्तरी क्षेत्र-3 और पूर्वी क्षेत्र-1 के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरी क्षेत्र-3 ने 128 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पूर्वी क्षेत्र -1 की पूरी टीम 125 रन ही बना सकी। इसमें उत्तरी क्षेत्र-3 विजयी रहा। दूसरा मुकाबला उत्तरी क्षेत्र-1 और दक्षिणी क्षेत्र-1 के बीच खेला गया, जिसमें उत्तरी क्षेत्र-1 ने मैच जीता। केंद्रीय कार्यालय और पश्चिमी क्षेत्र-2 के बीच तीसरा मैच खेला गया। इसमें केंद्रीय कार्यालय विजयी रहा। उत्तर पूर्वी क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र-1 के बीच हुआ मैच टाई रहा। अंतिम मुकाबला उत्तरी क्षेत्र-2 और दक्षिणी क्षेत्र-2 के बीच हुआ, जिसमें दक्षिणी क्षेत्र-2 विजयी रहा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ पावर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र-3 के कार्यपालक निदेशक आरके सिंह ने किया। राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट से पूरे देश में पावरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों की 11 टीमों के कुल 154 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में दो पूल के अंतर्गत 11 टीमें हैं और लीग कम नाक आउट आधार पर 28 मैचे खेले जाने हैं। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुख्य महाप्रबंधक नवीन श्रीवास्तव, महाप्रबंधक पीएन सिंह, उपमहाप्रबंधक अशोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed