{"_id":"5bd0d1d5bdec22696a3ad798","slug":"131540411861-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी सम्मेलन में दिखेगी लघु भारत की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी सम्मेलन में दिखेगी लघु भारत की झलक
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को काशी के लघु भारत की झलक दिखाई जाएगी। इसके तहत शहर के चौराहों और प्रमुख मार्गों को विकसित किया जाएगा। मंडलायुक्त ने विकास प्राधिकरण को चौराहों और प्रमुख मार्गों को देश के अलग अलग प्रदेशों के प्रतीक और सूचना संकेतकों को प्रांतीय भाषाओं में लगाने की कार्ययोजना मांगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान काशी की पौराणिकता और आध्यात्मिकता के साथ लघु भारत की झलक दिखाने का निर्देश दिया था। मंडलायुक्त ने विकास प्राधिकरण को शहर के चौराहे और मार्गों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। इसमें चौराहों पर अलग अलग प्रदेशों के प्रतीकों को सजाने और सूचना संकेतकों को प्रांतीय भाषाओं में लगाया जाएगा। इसके अलावा वाराणसी में रहने वाले दूसरे प्रदेशों के संगठनों से भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए बातचीत की जा रह है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि यहां हर प्रदेश के लोग रहते हैं। यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रवासियों को काशी की संस्कृति दिखाई जा सके।