{"_id":"5b1063c24f1c1b996e8b5cc7","slug":"131527800770-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर डीएम की अनुमति के सड़कों की खुदाई पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर डीएम की अनुमति के सड़कों की खुदाई पर एफआईआर
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बगैर डीएम की अनुमति के सड़कों की खुदाई करने वालों पर एफआईआर होगी। यह निर्देश गुरुवार को अपने कार्यालय में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने दिया है। राजकीय निर्माण निगम सूडा की ओर से 34 करोड़ से सारनाथ में बन रहे निर्माणाधीन आवास में दोयम दर्जे की ईंट इस्तेमाल करने वाले ठेकेदार से कटौती करने का निर्देश दिया। आईपीडीएस की ओर से दालमंडी में भूमिगत केबलिंग न करने पर नाराजगी जताई। साथ ही काम नहीं कर पाने से जुड़ी लिखित आख्या तलब की।
कमिश्नर ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए 14 सड़कों में से मात्र 3 पर काम शुरू कराने पर पीडब्लयूडी को फटकार लगाई। बाकी 11 सड़कों को जल्द से जल्द मरम्मत कराने का निर्देष दिया। 98 करोड़ की लागत से बनने वाले पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम शुरू कराने को कहा। वरुणा कॉरिडोर में सिंचाई विभाग को डांटते हुए इस काम को दिसंबर 2018 तक पूरा कराने को कहा।
बीएचयू में निर्माणाधीन 100 बेड के मैटरनिटी सेन्टर का निर्माण कार्य जुलाई, 2019 तक हर हालत में पूरा कराये जाने पर जोर दिया। बीएचयू में निर्माणाधीन पंडित महामना मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति एवं माइलस्टोन के अनुसार लगभग डेढ़ माह पीछे चल रहे कार्य पर सीपीडब्ल्यूडी के अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा। 100 बेड के मैटरनिटी सेंटर निर्माण जुलाई 2019 तक पूरा करने को कहा।