फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गंगा का जल स्तर एक सेमी बढ़ा0

गंगा का जल स्तर एक सेमी बढ़ा

Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
गंगा का जल स्तर एक सेमी बढ़ा0
वाराणसी। काशी में गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग की आंकड़ों के अनुसार बुधवार की सुबह गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बरसात के कारण जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों पर गौर करें तो साल दर साल गंगा के जलस्तर में गिरावट सामने आ रही है। बुधवार को सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 57.77 मीटर दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को यह 57.76 मीटर पर था। 2015 में गंगा का न्यूनतम जलस्तर 58.67 मीटर था, जबकि 2016 में गंगा का जलस्तर 58.52 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। 2017 में ये घटकर 58.27 मीटर रह गया, जबकि 24 अप्रैल 2018 को वाराणसी में गंगा का जलस्तर आठ सालों के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और यह 58.1 मीटर रिकॉर्ड हुआ। अब यह रिकॉर्ड भी टूट गया है। 22 मई 2018 को केंद्रीय जल आयोग ने गंगा का जलस्तर 57.84 मीटर रिकॉर्ड किया था जो पिछले साल इसी तारीख को 58.33 मीटर दर्ज किया गया था। प्रवाह थमने के कारण बढ़ते प्रदूषण से स्थितियां ऐसी हैं कि अधिकतर घाटों पर जल आचमन और स्नान योग्य भी नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed