{"_id":"5b01cbd14f1c1be3408b6b69","slug":"131526844369-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दशक से चल रहा अवैध प्लाटिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दशक से चल रहा अवैध प्लाटिंग का खेल
Updated Mon, 21 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रशासन की भले ही अब नींद खुली लेकिन कालोनाईजरों का गोरखधंधा एक दशक से फल फूल रहा है। एसडीएम कार्यालय के एक कर्मी की मिलीभगत से अवैध प्लाटिंग करने वाले मनमानी ढंग से रियल स्टेट का कारोबार बढ़ा रहे थे। नोटिस जारी होने के बाद कालोनाजइरों में खलबली मच गई है।
जिले के ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही में किसानों से सस्ते दर पर जमीन खरीदकर कालोनाईजर प्लाटिंग कर ऊंचे दामों पर लोगों को बेचते हैं। मोटी कमाई के चक्कर में कालोनाईजर कालोनी बसानें के मानकों को भी दरकिनार कर रहे हैं। अब तक ज्ञानपुर, गोपीगंज में कई कालोनियां मानक के विपरित ही बसाई जा चुकी हैं। एक दशक से चल रहे कारोबार पर एसडीएम ज्ञानपुर की नजर पड़ी तो सख्ती शुरू हुई। कालोनी का मानक है कि जिस स्थान पर प्लाटिंग की जाए वहां पार्क, मार्ग, पानी की सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाएं दी जाएं लेकिन प्लाटिंग करने वाले कोई भी मानक को पूरा नहीं कर रहे थे। सूत्र बताते हैं एसडीएम कार्यालय के एक कर्मी की मिलीभगत से प्लाटिंग करने वाले धड़ल्ले से काम कर रहे थे लेकिन एसडीएम की सख्ती ने उनके गोरखधंधे पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। अवैध प्लाटिंग करने वालों ने आरोप लगाया कि प्लाटिंग के लिए अधिकारियों को मोटी रकम पहुंचाते थे, रकम बढ़ाने के लिए यह प्रपंच फैलाया जा रहा है। उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर आशीष कुमार ने कहा कि नोटिस का जवाब न देने पर सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई होने पर ऐसे ही आरोप लगाए जाते हैं।