फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ब्लॉक में हुए भ्रष्टाचार की कराएंगे जांच

ब्लॉक में हुए भ्रष्टाचार की कराएंगे जांच

Tue, 17 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक में हुए भ्रष्टाचार की कराएंगे जांच
भदोही। अखिल भारतीय प्रधान संघ ने सोमवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख प्रशांत कुमार सिंह का अभिनंदन किया। खंड विकास कार्यालय में आयोजित समारोह में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जांच कराई जाएगी। प्रत्येक सोमवार से बुधवार तक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएगी। इस मौके पर ग्राम सेक्रेटरी, बीडीसी और ग्राम प्रधानो के साथ क्षेत्र के विकास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बिना भेदभाव के वह क्षेेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। इसमें ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों का सहयोग अपेक्षित है। कहा कि जनसमस्याएं दूर करने के लिए सभी सदस्य गंभीर रहें। मैं इस ब्लॉक को आदर्श ब्लॉक बनाना चाहता हूं। इसके लिए जरूरी है कि ब्लॉक कार्यालय भ्रष्टाचार मुक्त हो। प्रत्येक माह एक दिन किसी न किसी न्याय पंचायत में खुली बैठक कर विकास का खाका तैयार किया जाएगा। प्रयास है कि इस बैठक में लेखपाल भी मौजूद रहें। क्षेत्र पंचायत की बैठक में जो प्रस्ताव पारित हों, उन्हें धरातल पर उतारा जाए। कहा ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए सोमवार से बुधवार सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक वे स्वयं उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह में प्रधान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवभूषण गोपाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पवन सिंह, ब्रह्मा सिंह, अमर बहादुर सिंह, द्वारिका यादव, सुरेश यादव, केशव लाल, शाह आलम, मो. मोबीन, चंद्रबलि, ब्रिजलाल यादव, सुभाष चंद्र यादव, कर्मराज दूबे, दिनेश कुमार, जटाशंकर, रामनरेश यादव, जगन्नाथ सरोज, वंदना जायसवाल, चंदा राय, राधेश्याम यादव, विमला देवी, रमेश चंद्र, श्याम नारायण पाल, महेंद्र यादव, कंचन यादव आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed