फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   इरी के सहयोग से मिलेगी फसलों के उत्पादन क्षेत्र की जानकारी0

इरी के सहयोग से मिलेगी फसलों के उत्पादन क्षेत्र की जानकारी0

Sun, 15 Apr 2018 02:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
इरी के सहयोग से मिलेगी फसलों के उत्पादन क्षेत्र की जानकारी0
लोहता/राजातालाब। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (आईआरआरआई या इरी) चांदपुर, मंडी, कृषि भवन, टड़ियां पंडितपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान 30 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। चावल अनुसंधान केंद्र चांदपुर में बन रहे कंप्यूटर रुम, लैब, लाइब्रेरी, सभागार, फार्म हाउस व मशीनों को देखा।
विज्ञापन

आईआरआरआई के निदेशक डा उमाशंकर सिंह से प्रगति पूछी। पता चला कि जुलाई के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट के सहयोग से प्रदेश सरकार यह पता करेगी कि किस क्षेत्र और किस मौसम में कौन सी फसल उगाई जा सकती हैं। इसके साथ बंजर जमीन है, और किस क्षेत्र में बाढ़ ज्यादा आती है। इसके लिए प्रमुख सचिव कृषि ने सहयोग मांगा है ताकि प्रदेश के सभी जिलों की मौसम मिट्टी तथा पानी के लेवल की सही जानकारी होगी। जिससे वहां की फसलों की उत्पादकता बढ़ाई जा सके। उप निदेशक कृषि के कार्यालय पहुंचे प्रमुख सचिव ने आंबेडकर के फोटो पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहां एलीडी लगाने को कहा। इस मौके पर कृषि निदेशक स्वराज सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि वाराणसी मंडल एसी शर्मा, उपनिदेशक कृषि राजीव कुमार , जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ढढोरपुर टड़िया में प्रमुख सचिव कृषि ने किसानों बातचीत की। इस दौरान खेती में कृषि यंत्रों, तकनीकी का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने यहां पर किसानों द्वारा लगाई गई उन्नतशील बीजों का स्टाल भी देखा। उन्होंने किसानों के चयन विधि के द्वारा अच्छे बीज उत्पादन की सराहना की। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। इस मौके चंदशेखर, जयप्रकाश सिंह के साथ अरविंद पांडे, देवी शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed