{"_id":"5a9afe6e4f1c1bc83b8b9dbe","slug":"131520107118-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। होली की मस्ती के साथ ही होली मिलन समारोह का दौर भी शहर में शुरू हो गया। शुक्रवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन अशोक अग्रवाल एवं रवि बूबना के संयोजन में हुआ। महिला संगठन की अध्यक्ष नीतू मुरारका, प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, प्रदीप तुलस्यान, प्रमोद बजाज ने सभी को शुभकामनाएं दीं। संचालन नीतू नवलगढ़िया और स्वागत विजय मोदी ने किया। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल कार्यालय के नियंत्रण कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक एसके झा ने कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाया। आल इंडिया ट्रेन कंट्रोलर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केएस यादव, दिनेश अग्रवाल, एके राय, एसपी श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। विवेकानंद मानव सेवा समिति की ओर से सिगरा स्थित शहीद उद्यान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। डा. अरविंद शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, डा. मनोज पांडेय ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का आरंभ किया। समारोह की अध्यक्षता हर गोविंद लाल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन