{"_id":"5a7dfaad4f1c1b5e028b473d","slug":"131518205613-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के थप्पड़ से बाइक सवार अचेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के थप्पड़ से बाइक सवार अचेत
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गाहे-बगाहे पुलिस की हरकतें चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। शुक्रवार को गोपीगंज में एक सपाही ने बाइक सवार युवक को ऐसा थप्पड़ रसीद किया कि वह बेहोश होकर गिर गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
ठकुराइन का तारा निवासी दीपक कुमार पुत्र कृष्ण चंद शुक्रवार को बाइक से मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहा था। वह मिर्जापुर रोड तिराहे से घूम रहा था कि उसी समय वहां ड्यूटी तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसकी कनपटी पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इससे बाइक सवार सड़क के किनारे पहुंचते-पहुंचते बेहोश होकर बाइक से गिर गया। युवक को गिरते देख आसपास के लोग पहुंचे और उसे किनारे किया। फिर उसके चेहरे पर पानी का छींटे मारा तो उसे होश आया और लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, तिराहे पर ड्यूटी कर रहे टीएसआई इंद्र भूषण सिंह यादव ने मामले को गलत बताया। कहा कि मैं वहां पर मौजूद था। किसी पुलिसकर्मी ने बाइक सवार को थप्पड़ नहीं मारा। बहरहाल, पुलिसकर्मी के इस अमानवीय व्यवहार की वहां मौजूद सभी लोगों ने निंदा की और नाराजगी जताई।