फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रोडवेज की बस ने बाइक सवार राजगीर को कुचला, मौत

रोडवेज की बस ने बाइक सवार राजगीर को कुचला, मौत

Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज की बस ने बाइक सवार राजगीर को कुचला, मौत
सारनाथ। फुटहवानार बाजार में सोमवार की रात वाराणसी से गाजीपुर जा रही रोडवेज की बस ने बाइक सवार राजगीर नरेश चौहान (40) को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके से गुजर रही निजी बस पर पथराव करते हुए फुटहवानार बाजार में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर शव रखकर मुआवजे के लिए जाम लगा दिया। सूचना पाकर फोर्स के साथ पहुंचे तीन थानेदारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों में जमकर नोकझोंक हुई। दो घंटे बाद रात 9:40 बजे के लगभग एसीएम चतुर्थ नीता यादव ने लिखित दिया कि राष्ट्रीय पारिवारिक मुआवजा, किसान मजदूर बीमा योजना, मुख्यमंत्री सहायता कोष और रोडवेज की ओर से नरेश के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी तब सभी माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के दौरान नरेश ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत नेवड़ी संदहा निवासी राजगीर नरेश चौहान बाइक से अपनी बेटी संजीवनी के लिए फुटहवानार बाजार चाट लेने गया था। वापसी के दौरान बाजार में ही 7:30 बजे के लगभग रोडवेज की बस ने बाइक पर पीछे से जोरदार टक्कर मारी और छिटक कर सड़क पर गिरे नरेश को कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ गई। हादसे में मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर वाराणसी-गाजीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसके साथ ही गाजीपुर से बनारस आ रही निजी बस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। पथराव में आठ यात्रियों को चोट आई है। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस ने पहले तो समझाकर मामले को खत्म कराने की कोशिश की लेकिन सफल न होने पर छात्रनेता अखिलेश पाल को जीप में बैठा ली। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस जीप को घेर कर अखिलेश को नीचे उतार लिया और नारेबाजी करने लगे। रात 9:40 बजे के लगभग जाम खत्म हुआ तो आवागमन शुरू हुआ। उधर, हादसे में नरेश की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी सुनीता अचेत हो गई। परिवारीजनों ने बताया कि नरेश दो बेटे और एक बेटी का पिता था। वहीं, पुलिस के अनुसार दुर्घटना से संबंधित रोडवेज बस को चौबेपुर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed