फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   नन्हे कौटिल्य ने समझाई बड़ी बातें

नन्हे कौटिल्य ने समझाई बड़ी बातें

Mon, 25 Dec 2017 02:33 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
नन्हे कौटिल्य ने समझाई बड़ी बातें
वाराणसी। भगवा कुर्ता और धोती। शिखा, तिलक सब वैदिक परंपरा के अनुरूप लेकिन जब माइक थामा तो फर्राटेदार अंग्रेजी...। हमउम्र बच्चों को नन्हे कौटिल्य ने इसी अंदाज में किसी बड़े बुजुर्ग की तरह बड़ी-बड़ी बातें समझाईं। गूगल ब्वॉय कौटिल्य यहां बिल्कुल किसी बाल मनीषी की भूमिका में नजर आए। मौका था, सेठ एमआर जैपुरिया की ओर से कचहरी स्थित एक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम का, जहां बच्चों से रूबरू थे गूगल ब्वॉय।
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने बेहद खास अंदाज में बच्चों को समझाया कि देश का भविष्य हमारे कंधों पर है। ये देश सोने की चिड़िया फिर से कहलाएगा और इस सपने को हमें ही साकार करना है। देश के विकास में जब हम बच्चों और युवाओं के सारे हाथ होंगे तो देश को विश्व गुरू बनने से कोई रोक नहीं सकता। कहा कि देश तभी शीर्ष पर पहुंच सकता है जब हम अपनी शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें। कलात्मक व रचनात्मक कौशल पर ध्यान दें। ब्रेन ड्रेन के खतरे से आगाह करने के साथ ही कौटिल्य ने बच्चों को संस्कार और मूल्यों से जुड़े रहने की सीख दी।
विज्ञापन

कहा कि भारत की प्रतिभाओं को विदेश जाने से रोकना होगा। उन्हें यहां काम करने का अनुकूल माहौल देना होगा। इस दौरान अलग अलग स्कूलों के आए बच्चों ने कौटिल्य से सवाल पूछे। कौटिल्य से पहले उनके दादाजी जय किशन शर्मा ने बच्चों को सीख दी कि आप भी कौटिल्य जैसे बन सकते हैं। बस आप खुद को पहचानें। कौटिल्य का यहां आना तभी सार्थक है जब आप अपने अंदर के कौटिल्य को बाहर निकालें। मुख्य अतिथि के तौर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत जैपुरियर स्कूल्स के चेयरमैन दीपक कुमार बजाज ने किया। निदेशक मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, अनिल के जाजोदिया समेत आशीष सक्सेना, जसविंदर सेठी, सुधा सिंह, प्रियंका मुखर्जी मौजूद रहीं। संचालन तेजल व राशि बहल ले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed