{"_id":"5a3c1fd34f1c1bd1408be428","slug":"131513889747-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीकोठी में तैयार कराई गई अनुष्का की साड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीकोठी में तैयार कराई गई अनुष्का की साड़ी
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पहले ही अपनी खासियतों के लिए मशहूर बनारसी साड़ी फिर छा गई। इटली में शादी के बाद दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सिने तारिका अनुष्का शर्मा ने जो साड़ी पहनी थी, वह बनारस से तैयार कराकर भेजी गई थी। यह साड़ी पीली कोठी के बुनकरों ने सोने के धागों से महीने भर की मेहनत के बाद तैयार की है। इसमें जरी और खास तरीके से जरदोजी का काम किया गया है। हाल ही में इस साड़ी को बनारस से अनुष्का के लिए भिजवाया गया था।
सिने तारिका अनुष्का शर्मा के लिए इस खास मौके के लिए बनारसी साड़ी की डिजाइन मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी ने तैयार किया था। सब्यसांची ने इसका खुलासा इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है। सुनहरे रंग की बनारसी कॉटन शिल्क पर सोने के जरी का बारीक काम किया गया है। सुनहरे बूटे इसमें खास तौर से लगाए गए हैं। बनारसी साड़ी के कारोबार से जुड़े एक बुनकर ने बताया कि महीने भर से अनुष्का शर्मा के लिए खास तौर से रेशम, सिल्क की यह साड़ी तैयार की जा रही थी। इसे आधा दर्जन से अधिक कारीगरों ने मिलकर बनाया है। जरदोजी का काम भी पीलीकोठी क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी बारीकी से किया है।