{"_id":"5a021c284f1c1bb6678ba254","slug":"131510087720-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार बनाने उतरीं छह उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार बनाने उतरीं छह उम्मीदवार
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निगम के मेयर के लिए मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा से मृदुला जायसवाल, सपा से साधना गुप्ता, कांग्रेस से शालिनी यादव, बसपा से सुधा चौरसिया, भासपा से आरती देवी और निर्दल प्रत्याशी के रूप में अनीता गुप्ता ने एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन किया। सबसे पहले भासपा प्रत्याशी आरती ने पर्चा दाखिल किया।
नगर निकाय चुनाव के लिए एक से सात नवंबर तक नामांकन की तिथि तय की गई थी। छह नवंबर तक मेयर के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। भाजपा और बसपा ने पांच नवंबर को और सपा ने छह नवंबर को मेयर प्रत्याशी की घोषणा की। जबकि कांग्रेस ने चार नवंबर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
नामांकन के आखिरी दिन 11 बजे से तीन बजे तक सभी छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भाजपा की मृदुला जायसवाल ने दो सेट, सपा की साधना गुप्ता ने तीन सेट, कांग्रेस की शालिनी यादव ने दो सेट, बसपा की सुधा चौरसिया ने दो सेट, भारतीय समाज पार्टी सुहेलदेव की आरती देवी और निर्दल अनीता गुप्ता ने एक-एक सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
मृदुला जायसवाल के प्रस्तावक एवं सहयोगी के रूप में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, पूर्व विधायक अजय राय, राजेशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सपा प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में मनोज राय धूपचंडी और बसपा प्रत्याशी के साथ राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और एमएलसी शिवबोध राम नामांकन कक्ष तक गए थे।