फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जुड़ी ग्राम पंचायतें

हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जुड़ी ग्राम पंचायतें

Tue, 17 Oct 2017 02:10 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जुड़ी ग्राम पंचायतें
बाबतपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक डिजिटल इंडिया से किसानों को जोड़ने की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के सभी आठ ब्लॉकों में हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग सेवा शुरू की जा रही है। इससे किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। इसमें आराजीलाइन, सेवापुरी, बड़ागांव ब्लॉक के कुल 80 फीसदी ग्राम पंचायतों में वाईफाई सेटअप लगाया जा चुका हैै।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़े जाने का फैसला सरकार ने लिया था। अब इस पर अमल तेज हो रहा है। अब तक कृषि क्षेत्र की योजनाओं की जानकारी के लिए किसानाें को ब्लॉक से लेकर अन्य सरकारी कार्यालयों तक का चक्कर लगाना पड़ता था। अब ऐसे किसान जिनके पास मोबाइल है, वह इंटरनेट सेवा के माध्यम से योजनाओं की जानकारी कर सकेंगे। इसके लिए हाईस्पीड उपकरण लगवाए जा रहे हैं। जिले के हरहुआ, पिंडरा, चोलापुर, चिरईगांव, काशी विद्यापीठ आदि ब्लाक के ग्राम पंचायतों में वाईफ ाई सेटअप लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed