{"_id":"59dbdd0c4f1c1bd9538b68e7","slug":"131507581196-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मेधावियों के गले में दमकेंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मेधावियों के गले में दमकेंगे मेडल
Updated Tue, 10 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 39वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। मानविकी संकाय परिसर में बनाए गए संसद भवन सरीखे पंडाल में पूर्वाह्न 11 बजे से समारोह शुरू होगा, जिसमें 58 मेधावियों को 59 स्वर्ण पदक नवाजे जाएंगे। सर्वाधिक 45 मेडल छात्राओं को मिलेंगे। इनमें दो खिलाड़ी तीरंदाज बीर लाल और भारोत्तोलक पूजा यादव भी शामिल हैं। ओवर ऑल टॉपर एमबीए की शिवानी जायसवाल को विश्वविद्यालय मेडल के साथ डॉ. विभूति नारायण सिंह स्मृति स्वर्ण पदक भी प्रदान किया जाएगा।
दीक्षांत समारोह के मद्देनजर सोमवार को दिन भर तैयारियां चलती रहीं। साथ ही दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। इसमें शैक्षणिक शोभायात्रा निकाली गई और मेधावियों को उपाधियां वितरित की गईं। वहीं, अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने बताया कि 39वें दीक्षांत समारोह में 99,893 स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 57,318 छात्राएं और 42,575 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 39 शोध छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व चेयरमैन पद्मभूषण डॉ. के राधाकृष्णन होंगे और अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक करेंगे।