फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   केशव ने कहा-निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

केशव ने कहा-निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Mon, 09 Oct 2017 02:27 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
केशव ने कहा-निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
वाराणसी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का कहा है। कहा, वाराणसी नगर निगम को प्रदेश में जीत का रिकार्ड बनाना है। कार्यकर्ता ऐसी जीत दर्ज करें, जो इतिहास बन जाए। इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताएं।
विज्ञापन

रविवार दोपहर हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचने के बाद मौर्य सीधे सर्किट हाउस गए। सर्किट हाउस के हाल की मीटिंग में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मौर्य ने उनका परिचय पूछा और दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बताया कि दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डंका बज रहा है। नरेेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में महाशक्ति बनेगा और योगी आदित्यनाथ की अगुआई में उत्तर प्रदेश देश का सबसे समृद्धि और विकसित प्रदेश बनेगा।
विज्ञापन

मौजूदा दौर को पार्टी के लिए सबसे बेहतर बताते हुए उन्होंने कहा कि निक ाय चुनाव में पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। बाद में होने वाले सहकारिता चुनाव में भी पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। कहा, सरकार सारे फैसले जनहित में ले रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान संगठन के लोग और सरकार रखेगी। कार्यकर्ताओं के फीडबैक को पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहना चाहिए। बैठक में एक कार्यकर्ता ने पूछा कि क्या कौशांबी में भी कुछ विकास होगा तो मौर्य ने इसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed