{"_id":"59d93a024f1c1b65548b639e","slug":"131507408386-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी चटकी, ढाई घंटे ठप रहा परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी चटकी, ढाई घंटे ठप रहा परिचालन
Updated Sun, 08 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार की शाम लगभग सात बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वाराणसी-लखनऊ अप लाइन पर पटरी चटकने की जानकारी मिली। ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया और पटरी को दुरुस्त कराने के लिए टीमें रवाना हुई। रात 9:50 बजे परिचालन सामान्य हो पाया। हालांकि ट्रेनों को काशन पर चलाने का निर्देश दिया गया है। इस घटना के चलते दो पैसेंजर सहित तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
बहोरीपुर अप लाइन के समीप शौच को गए लोगों को ट्रेन की पटरी चटकी दिखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वीरापट्टी क्रासिंग कर्मियों को दी। यहां से सूचना वीरापट्टी स्टेशन को दी गई। कंट्रोल को भी इससे अवगत कराया गया। कंट्रोल के माध्यम से ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। लगभग तीन घंटे बाद यह मार्ग शुरू हो पाया। गोंदिया एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी का परिचालन प्रभावित रहा। एहतियातन ट्रेनों को कॉशन पर चलाने का निर्देश दिया गया है।