फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   उर्वरक प्रयोगशाला में बगैर कर्मचारी के हो रही जांच

उर्वरक प्रयोगशाला में बगैर कर्मचारी के हो रही जांच

Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
उर्वरक प्रयोगशाला में बगैर कर्मचारी के हो रही जांच
लोहता। प्रदेश स्तरीय उर्वरक एवं कीटनाशी प्रयोग शाला चांदपुर स्थित कृषि फार्म में बगैर कर्मचारियों के जांच कराई जा रही है। निजी लोगों को बुलाकर जांच कराने से इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने वाली आशंका है। प्रदेश के कई जिलों से खाद और रासायनिक दवाएं जब कृषि विभाग के अधिकारी पकड़ते है तो जांच के लिए इसी प्रयोगशाला में भेजा जाता है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

इस प्रयोगशाला में सरकार की ओर से नियुक्त आदमी ही जांच कर सकता है। जो रिपोर्ट तैयार होती है वह काफी गोपनीय होती है। सबसे बड़ा सवाल उठता है की जब निजी आदमी जांच करेंगे तो गोपनीयता पर सवाल खड़ा होगा। आशंका जताई जा रही है निजी लोग उर्वरक विक्रेताओं से मिलकर रिपोर्ट बदल सकते हैं। निजी आदमियों से जांच कराके करोड़ों रुपये के गोलमाल से इंकार नहीं किया जा सकता है। जब विभाग की ऐसा करेगा तो किसानों को असली खाद और बीज कहां से मिलेगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जब तक कोई नियुक्त नहीं होता है तो काम प्रभावित न हो इसके लिए निजी लोगों से कराया जा रहा है। इसकी मानीटरिंग विभागीय अधिकारी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed