फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   विवादित ऑडियो वायरल, धौरहरा में तनाव

विवादित ऑडियो वायरल, धौरहरा में तनाव

Sun, 10 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
विवादित ऑडियो वायरल, धौरहरा में तनाव
चौबेपुर। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो वायरल होने के बाद शनिवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया। अंधेरे में मोबाइल से बनाई गईं इन वीडियो क्लिप में पिक्चर अस्पष्ट हैं और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की आवाजें आ रही हैं। इसे धौरहरा गांव का बताए जाने के बाद पांच सौ से अधिक युवा हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतर आए। ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली गई। सूचना पर एसपी ग्रामीण अमित कुमार और एसडीएम सदर डॉ. सुनील कुमार वर्मा चार थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। चंदौली सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह भी पहुंचे। पुलिस-प्रशासन और भाजपा नेताओं की मशक्कत से दोपहर बाद हंगामा तो थम गया लेकिन तनाव के मद्देनजर गांव में दो थानों की फोर्स तैनात है। उच्चाधिकारी इस घटना की आड़ में माहौल बिगाड़ने की साजिश की भी पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने की शिकायत लेकर कुछ लोग शुक्रवार की रात करीब दस बजे चौबेपुर थाने पहुंचे थे। उनका आरोप था कि हज यात्रा से लौटे जाइरीन के स्वागत में जुटे कुछ लोग ऐसी हरकत कर रहे हैं। पुलिस के समझाने पर शिकायत करने आए लोग लौट गए। सुबह पुलिस गांव पहुंचती, उससे पहले ही वायरल हुए दो-तीन विवादित वीडियो-ऑडियो हाथोंहाथ सैकड़ों लोगों तक पहुंच गए। पांच सौ से अधिक लोग सुबह दस बजे हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों ने इनके समर्थन में दुकानें बंद कर दीं। ग्रामीणों की मांग थी कि आरोपियों को चिह्नित कर उन पर राष्ट्र द्रोह के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed