फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   60 रुपये की छात्रवृति ने नई सोच पैदा कर दी

60 रुपये की छात्रवृति ने नई सोच पैदा कर दी

Tue, 05 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
60 रुपये की छात्रवृति ने नई सोच पैदा कर दी
वाराणसी। किसी भी छात्र के लिए छात्रवृत्ति का बड़ा महत्व है। समय-समय पर मिलने वाली छात्रवृत्ति से पढ़ाई की राह आसान होती है। बीएचयू में सर सुंदरलाल अस्पताल ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. एसके सिंह को अपनी पढ़ाई के दौरान दो बार छात्रवृत्ति मिल चुकी है। छात्रवृत्ति की धनराशि से डॉ. सिंह ने न केवल महीने की फीस जमा की बल्कि कॉपी-किताबें भी खरीदीं।
विज्ञापन

मूल रुप से मिर्जापुर जिले के चुनार के प्रतापपुर निवासी डॉ. सिंह का कहना है कि कक्षा छह से आठ तक (1971 से 1973 तक) उन्होंने माधव विद्या मंदिर पुरुषोत्तमपुर में पढ़ाई की थी। इसी दौरान 60 रुपये की छात्रवृत्ति मिली थी। इसके लिए उन्होंने तहसील स्तर पर मेधावी छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

बीएचयू से एमबीबीएस, एमडी करने वाले डॉ. सिंह ने बताया कि परीक्षा पास करने और छात्रवृत्ति मिलने की सूचना प्रधानाचार्य ने दी। प्रधानाचार्य ने बुलाया तो लगा कि कोई गलती हो गई और सजा मिलेगी लेकिन जैसे ही पता चला कि पूरे विद्यालय में स्कॉलरशिप परीक्षा केवल मैंने ही पास की है तो खुशी से झूम उठा था। बताया कि 10 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर विद्यालय जाने, दो रुपये महीने फीस देने के बाद भी पहली बार 60 रुपये देखे थे। कहते हैं कि इससे उन्हें नई जिम्मेदारी का अहसास कराया। उस समय पैदा सोच आज भी उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी सलाह है कि विद्यार्थी पढ़ाई के दौरान मिलने वाली छात्रवृत्ति का सही उपयोग करें। इस धनराशि को वहीं लगाए, जो पढ़ाई के काम आए। छात्रवृत्ति कितनी मिल रही है, ये महत्व नहीं, इसके लिए परीक्षा देना और प्रयास करना जरूरी है।

अभी है मौका, आवेदन करें
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 के लिए अभ्यर्थी अब 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हाईस्कूल के मेधावियों को 30 हजार, इंटरमीडिएट के मेधावियों को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यूपी बोर्ड से 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी, जो पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों, उनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1.50 लाख रुपये से कम हो, आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट द्घशह्वठ्ठस्रड्डह्लद्बशठ्ठ.ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व या अमर उजाला की वेबसाइट ड्डद्वड्डह्म्ह्वद्भड्डद्यड्ड.ष्शद्व के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed