फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर हो रही ठगी
बाबतपुर। पूर्वांचल में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों पैसे ऐंठ रहा है। शनिवार की दोपहर चंदवक जौनपुर के देवी प्रसाद चौबे नाम का लड़का हवाईअड्डे पर पहुंचा और एयरपोर्ट टर्मिनल विभाग में सुपरवाईजर की नौकरी ज्वाइन करने के बाबत नियुक्ति पत्र संबंधित अधिकारियों को दिखाने लगा। जब वह एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर कार्यालय (एटीएम) में पहुचे तो वहां मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी तरह से फर्जी है। यहां ऐसी कोई वैकेंसी नहीं निकाली गई है। उसके होश उड़ गए लेकिन उसने यह भी बताया कि जिस कंपनी के माध्यम से वह आया है वह कंपनी हमसे 2100 रुपया अपने खाते में मंगा लिया और कहा कि यह पैसे लेने के बाद उसने उसको ज्वाइनिंग पत्र दिया। उससे यह भी कहा गया कि 19500 रुपया नौकरी लगने के बाद देना होगा। देवी प्रसाद ने बताया कि जौनपुर के कई लड़के है जिसको इस तरह का नियुक्ति पत्र दिया गया है। देवी प्रसाद ने बताया कि ठगों से बताए बगैर शनिवार को नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी की पड़ताल करने सीधे हवाईअड्डे पर ही पहुंच गया। इसी तरह पिछले कुछ दिन पहले भी दो युवक हवाईअड्डे पर पहुंचे और बोले कि कार्गो डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर ज्वाइनिंग के लिए आए हैं। इसके बाद वहां मौजूद लोग उसे एयरपोर्ट टर्मिनल कार्यालय में भेज दिए जहां पर उसे बताया गया कि हवाईअड्डे पर ऐसे किसी पद के लिए आवेदन नहीं हुआ है। उसके बाद युवक निराश होकर लौट गए ऐसा ही मामला पिछले सप्ताह भी आया जिसमें हवाईअड्डे पर पहुंचे शमसेर सिंह नामक युवक ने बताया कि उसे ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है और वह नौकरी ज्वाइन करने के लिए आया है जिसके बाद एटीएम द्वारा उसे बताया कि यह गलत है।
विज्ञापन

इस बारे में मजब टर्मिनल मैनेजर वरुण प्रताप सिंह से बात हुई तो उन्होने बताया कि हवाईअड्डे पर नियुक्ति की नोटिस एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाती है। ठगों से बचने के लिए वेबसाइट पर डिटेल देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आए दिन ऐसे कई लड़को के फोन आ रहे हैं और कहते है मेरे पास एयरपोर्ट अथॉरिटी का ज्वाइनिंग लेटर हैफिर उनको बताया जाता है यहां पर कोई भर्ती नही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed