{"_id":"5980e4764f1c1bef358b456d","slug":"131501619318-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में कैनोइंग गेम्स की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में कैनोइंग गेम्स की तैयारी
Updated Wed, 02 Aug 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बनारस में अब जल्द ही कैनोइंग गेम्स के खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध होगा। क्षेत्रीय खेल विभाग ने इसकी लिए रुपरेखा तैयार कर ली है। खेल विभाग से इसकी सहमति भी मिल चुकी है। कैनोइंग के लिए गंगा और वरुणा नदी के किनारे जगह जल्द ही चयनित की जाएगी। इससे बनारस और पूर्वांचल के खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी।
इलाहाबाद के बाद अब बनारस में कैनोइंग गेम्स के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू हो चुकी है। खेल विभाग की ओर से इसके लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने की सहमति मिल चुकी है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने इस मामले में नाव और अन्य संसाधानों के लिए स्थानीय विधायक से भी संपर्क किया है। वाटर स्पोर्ट्स के तहत आयोजित कैनोइंग के प्रशिक्षण के लिए बनारस व पूर्वांचल के खिलाड़ियों को इलाहाबाद जाना पड़ता था। जनवरी माह में केरल में आयोजित 26वीं कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में यूपी टीम से इलाहाबाद के पीयूष ने गोल्ड जीतकर प्रदेश का नाम रौशन किया था। जून माह में इलाहाबाद में आयोजित प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता में इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर, गाजीपुर और कानपुर की टीमों ने हिस्सा लिया था। कैनोइंग को 1936 में पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया था।