{"_id":"5980db154f1c1b98798b473e","slug":"131501616917-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया गोल्ड के स्टाल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया गोल्ड के स्टाल बंद
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रिया गोल्ड’ के स्टालों पर लगाए ताले
आठ स्टालों पर आधी रात को हुई कार्रवाई
मानकों को पूरा नहीं करने पर उठाया गया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
मुगलसराय (चंदौली)। खानपान में अनियमितता बरते जाने पर सोमवार की आधी रात को स्टेशन पर ‘प्रिया गोल्ड’ के सभी स्टालों पर ताले लगा दिए गए। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर ‘प्रिया गोल्ड’ के आठ स्टाल हैं। रेलवे की इस कार्रवाई से दूसरे स्टाल संचालकों में खलबली मची रही।
हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे रूट के सर्वाधिक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन मुगलसराय पर खान-पान की व्यवस्था अच्छी नहीं है। आए दिन यहां के स्टालों की शिकायत मिलती रहती है। पिछले दिनों सीएजी ने भी अपनी रिपोर्ट में रेलवे की खान-पान व्यवस्था पर उंगली उठाई थी। मुगलसराय स्टेशन पर ‘प्रिया गोल्ड’ कंपनी के आठ स्टाल विभिन्न प्लेटफार्मों पर हैं। यहां बिस्कुट, नमकीन, पानी की बोतल, चाय, काफी और खाना मिलता है। रेलवे की मानें तो सर्वाधिक शिकायत इन स्टालों से ही मिल रही थी। वर्ष 2016 में आईआरसीटीसी द्वारा स्थापित स्टालों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो गई थी लेकिन अधिकारियों ने इसे आगे बढ़ा दिया था। नई कैटरिंग नीति के तहत ‘प्रिया गोल्ड’ के स्टाल मानक को पूरा नहीं कर रहे थे और शिकायतों को देखते हुए इन स्टालों के टेंडर को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया गया। 31 जुलाई को लाइसेंस की सीमा समाप्त होते ही वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ ने स्टालों पर ताला जड़ दिया। इस संबंध में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अंजय तिवारी ने बताया कि अनियमितता मिलने की वजह से ‘प्रिया गोल्ड’ के स्टालों के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया और इसी वजह से समय सीमा समाप्त होते ही स्टालों पर ताला लगा दिया गया।