फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद

जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद

Tue, 11 Jul 2017 02:27 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबार बंद
वाराणसी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कपड़ों पर जीएसटी लगाने के विरोध में वस्त्र कारोबारियों ने सोमवार को कारोबार ठप रखा। यह बंदी शुक्रवार तक चलेगी। व्यापारियों का दावा है कि पहले दिन करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। मुख्यमंत्री के काशी आगमन पर कपड़ा कारोबारियों ने उनसे मिलने के बाद पिछले मंगलवार से कारोबार शुरू कर दिया था लेकिन अंतर्विरोधों के चलते टैक्स के विरोध में फिर बंदी का एलान कर दिया। हालांकि कई इलाकों में कुछ दुकानें खुली भी रही।
विज्ञापन

बनारसी साड़ी डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहीम भाई ने बताया कि दो जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जीएसटी से होने वाली दिक्कतों के बारे में जानकारी दी गई थी। उन्होंने आश्वस्त भी किया था कि उनकी परेशानियों को दूर किया जाएगा लेकिन कपड़ा कारोबारियों को छला गया।
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में शहर के प्रमुख बाजार चौक, गोदौलिया, लहुराबीर, मैदागिन, अर्दली बाजार में दुकानें बंद रहीं। कोषाध्यक्ष का कहना है कि पिछली बार सात दिन की हड़ताल हुई थी। इस बार भी कोई ठोस निर्णय सरकार ने नहीं लिया तो जीएसटी के विरोध में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन होगा तेज
वाराणसी। कपड़े पर लगे जीएसटी के विरोध में नाराज कपड़ा व्यापारी संगठन अपने बंद के आंदोलन को तेज करेंगे। सोमवार की देर शाम बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी ओबैदुर्रहमान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंगलवार को रानीकुआं के पास विभिन्न संगठनों से जुड़े कपड़ा व्यापारियों की सभा होगी। इसमें दूकानें बंद कर जीएसटी का विरोध किया जाएगा। साड़ी डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहीम भाई ने बताया कि 11 जुलाई को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं 12 जुलाई को चौक और मदनपुर में कपड़ा व्यापारी मौन अनशन कर विरोध जताएंगे। इसमें बुनकर बिरादराना तंजीम के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कपड़े पर जीएसटी का कड़ा विरोध किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक में राजन बहल, हरिमोहन साह, विजय कपूर, हाजी जियाउद्दीन, हाजी फैय्याज, मो असलम, एजाज अहमद मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर बुनकर बिरादराना तंजीम एवं लोहता साड़ी व्यवसायी संघ की संयुक्त बैठक लोहता स्थित मदरसा फैजुल उलूम में हुई। बैठक में चौंतीसों के महतो गुलाम हैदर अंसारी ने वस्त्र उद्योग पर जीएसटी के खिलाफ बुनकरों से मुर्री बंद का ऐलान किया। इसमें महमूदपुर, हरपालपुर, रहीमपुर, धन्नीपुर, कोटवा, मंगलपुर, जंसा में वस्त्र उद्योग के लिए दुआख्वानी की जाएगी। बैठक में गुलाम हैदर महतो, शमशुद्दीन, सेराज फारुकी, अनीसुर्रहमान महतो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed