फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   लखनऊ में मिली आरएस के चालक की लोकेशन

लखनऊ में मिली आरएस के चालक की लोकेशन

Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में मिली आरएस के चालक की लोकेशन
वाराणसी। भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजे गए एआरटीओ आरएस यादव के जिस चालक महेंद्र मौर्या को वाराणसी और चंदौली की पुलिस तलाश रही है, वह दरअसल लखनऊ में छिपा है। छानबीन में जुटीं पुलिस टीमों ने उसकी लोकेशन ट्रेस करने के बाद गिरफ्तारी में मदद के लिए लखनऊ पुलिस से संपर्क किया है। पता चला है कि वह तीन दिन से लखनऊ में है। उसके साथ यादव के दो करीबी रिश्तेदार भी लखनऊ में डेरा जमाए हैं। यादव की पैरवी में वे कुछ अधिकारियों और नेताओं के संपर्क में हैं।
विज्ञापन

आरएस यादव की गिरफ्तारी के बाद से ही उनका निजी चालक वाराणसी के खजुरी निवासी महेंद्र मौर्या फरार है। छावनी क्षेत्र स्थित होटल वेस्ट इन महेंद्र के ही नाम है। पुलिस का कहना है कि यादव ने होटल में अपना काला धन खपाया है। पुलिस जानना चाहती है कि महेंद्र मौर्या की आमदनी का आखिर जरिया क्या है, जिससे उसने इतना बड़ा होटल खड़ा किया। महेंद्र के बयान के लिए पुलिस उसकी पत्नी गीता को नोटिस दे चुकी है। महेंद्र की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की चुकी है लेकिन वह अब तक गिरफ्त में नहीं आ पाया है। पुलिस ने शनिवार को भी उसके घर समेत दो स्थानों पर छापेमारी की लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं इसी मामले में यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विवेचक सीओ चकिया प्रदीप सिंह चंदेल ने शनिवार को एसपी चंदौली संतोष सिंह से मिलकर उन्हें अब तक की प्रगति रिपोर्ट दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed