{"_id":"593ef8c21126f440108b45c4","slug":"131497299138-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को जल्द मिलेगी छत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को जल्द मिलेगी छत
Updated Tue, 13 Jun 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। पदुमनाथपुर गांव में महाराजा सुहेलदेव की याद में सोमवार को विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने विजय दिवस पर कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में आसपास दर्जनों गांव के लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जल्द ही गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देकर छत मुहैया करा दी जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की बीरता का प्रभाव रहा कि हमारा हिन्दुस्तान 175 साल सलामत रहा। मुस्लिम हुकुमत की क्रूरता से देशवासियों को निजात दिलाया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को शिवाजी, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप की तरह सम्मान दिलाने के लिये समाज को एक जुट होना होगा। श्री राजभर ने बिरादरी के उठान के लिए सहयोग करने की अपील किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ सबको दिया जाएगा। हर गरीब के सर पर छत होगी और कोई भी झोपड़ी व मड़ई में रहकर अपना जीवन नहीं गुजारेगा। इसके पहले भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेन्द्र प्रताप सिंह,धर्मेन्द्र राजभर, गिरधारी राजभर, अदालती राजभर ने महाराजा सुहेलदेव की त्याग और बलिदान की विस्तृत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अनिल राजभर ने सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान लोकगीत कलाकारों द्वारा गीत भी गाए गए। इस मौके पर डॉ. अजय गुप्त, अतुल जायसवाल, बबलू जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्त ,दीनबंधु राजभर, अमित सिंह, अतुल सिंह, अमरजीत राजभर, महेन्द्र राजभर, देवेन्द्र दत्त पांडेय, गोपाल राजभर, रामनरायण दरोगा, भोला राजभर, रतेन्द्र, टुनटुन, श्रवण राजभर, हरिकेश राजभर आदि मौजूद रहे।नई बाजार संवाददाता क अनुसार बरहनी विकास खंड के महारानी ग्राम सभा के बिजौरा गांव में देर शाम आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिवपुर का विधायक होने के बाद भी चंदौली के विकास की जिम्मेदारी मिली है। कहा कि एक सप्ताह पूर्व राजनाथ सिंह के साथ हुई बैठक में उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी चै। कहा कि जल्द ही चंदौली में मिनी स्टेडियम से लेकर बडे से बडे कारखाने स्थापित होंगे। इस मौके पर एल उमाशंकर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए।