फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ट्रेन के ट्रैक से उतरने की सूचना पर मचा हड़कंप

ट्रेन के ट्रैक से उतरने की सूचना पर मचा हड़कंप

Wed, 07 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के ट्रैक से उतरने की सूचना पर मचा हड़कंप
ट्रेन के ट्रैैक से उतरने की सूचना पर मचा हड़कंप
विज्ञापन

रानीपुर। थाना क्षेत्र केेेे करजौली गांव के पास बुधवार की सुबह 9.45 बजे वायरलेस पर गोदान एक्सप्रेस के बेपटरी होने की सूचना जैसे ही गूंजी हड़कंप मच गया। इस दौरान सिविल पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ के जवान भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां कोई हादसा नहीं हुआ था। बाद में सभी को पता चला कि यह टेस्ट रिपोर्ट थी।

बताते चले छपरा से होकर मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस खुुुरहट स्टेशन को 9.45 बजे क्रास की। इसके कुछ देर बाद रेलवे कंट्रोल रूम वाराणसी से मैसेज पास हुआ, इसमें बताया गया कि खुरहट रेलवे स्टेेशन को पार करने के बाद गोदान करजौली गांव के पास बेपटरी हो गई है। रेलवे विभाग के साथ-साथ यह सूचना सिविल पुलिस को भी प्रसारित हुई। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सिविल पुलिस के साथ-साथ रेलवे के आरपीएफ और जीआरपी के कर्मचारी मौके पर मय दुर्घटना यान के पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर लोगों को पता चला कि यह टेस्ट रिपोर्ट थी। बताते चले सूचना प्रसारित होने के बाद सबसे पहले मौके पर 10.25 बजे थानाध्यक्ष रानीपुर मय फोर्स पहुंचे। इसके बाद आपीएफ इसके बाद 10.55 बजे दुर्घटना यात्री सहायता यान भी करजौली गांव पहुंच गया। बाद में शहर कोतवाली सहित अन्य थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी। अचानक भारी फोर्स के साथ दुर्घटना यान आदि के करजौली पहुंचने पर ग्रामीण अवाक थे। अचानक होने वाले इस हलचल के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहें। बाद में सच्चाई पता चलने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed