{"_id":"648a2151339e5d67300b61a5","slug":"1300-students-will-appear-in-sanskrit-university-varanasi-news-c-20-vns1013-252309-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 1300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 1300 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने गठित की उड़ाका दल की टीम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के लिए परिसर में परीक्षा भवन को केंद्र बनाया गया है। दो पालियों की परीक्षा के लिए अलग-अलग केंद्राध्यक्ष बनाए गए हैं। शास्त्री और आचार्य की परीक्षा में 1300 विद्यार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात से 10 बजे तक और दूसरी पाली की दो से पांच बजे तक होगी। पहली पाली के लिए प्रो. अमित कुमार शुक्ल और दूसरी के केंद्राध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय बनाए गए हैं। पहली पाली में 293 विद्यार्थी और दूसरी पाली में 1007 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। उड़ाका दल का गठन कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और सहयोग के लिए हर जिले के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने केंद्राध्यक्षों से नियमबद्ध एवं शुचितापूर्ण परीक्षा कराने को कहा।
150 परीक्षा केंद्रों को मिली परीक्षा सामग्री
वाराणसी। तीसरे दिन 151 महाविद्यालयों में से 150 के केंद्राध्यक्षों ने परीक्षा सामग्री ली। 16 जून से दो पालियों में देश के 357 परीक्षा केंद्रों पर 29 हजार परीक्षार्थी एक साथ परीक्षा देंगे। बुधवार को बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बिजनौर, महोबा, गाजियाबाद, एटा, मुजफ्फरनगर, आंबेडकरनगर, औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कानपुर, कौशांबी, उन्नाव, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, गोंडा, आगरा, भदोही, चंदौली और विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। ब्यूरो