फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   13 lakhs students to appear in UP board exam

तीन मंडलों में 13 लाख विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

Tue, 23 Dec 2014 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 23 Dec 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
13 lakhs students to appear in UP board exam
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस साल वाराणसी, विंध्याचल और आजमगढ़ मंडल के 13 लाख, 31 हजार, 823 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए तीनों मंडलों में 2241 केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय को संबद्ध सभी 26 जिलों से परीक्षार्थियों और केंद्रों की सूची प्राप्त हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय सचिव कामता राम पाल ने बताया कि जिलों से परीक्षार्थियों की संख्या और केंद्रों की सूची प्राप्त हो गई है। अब जल्द ही यह सूची इलाहाबाद स्थित बोर्ड के मुख्यालय को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस साल की परीक्षा में तीनों मंडलों में सबसे अधिक परीक्षार्थी आजमगढ़ में शामिल होंगे जबकि सबसे कम संख्या सोनभद्र जिले में है। आजमगढ़ जिले में 213900 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यहां कुल 375 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मऊ में 109998 परीक्षार्थी और 239 परीक्षा केंद्र, बलिया में 192293 परीक्षार्थी 322 केंद्र, जौनपुर में 203884 परीक्षार्थी 323 केंद्र, गाजीपुर में 207798 परीक्षार्थी 363 केंद्र, वाराणसी में 126028 परीक्षार्थी 202 केंद्र, चंदौली में 82670 परीक्षार्थी 110 केंद्र, मिर्जापुर में 82290 परीक्षार्थी 128 केंद्र, भदोही में 60160 परीक्षार्थी 97 केंद्र और सबसे कम सोनभद्र में कुल 52827 हैं, जो 82 केंद्रों पर परीक्षा देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


62 कर्मचारी रहे गैरहाजिर
वाराणसी। बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार को सचिव कामता रामपाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न अनुभागों में 62 कर्मचारी गैरहाजिर रहे। सचिव ने बताया कि कार्य में सुधार लाने और समय पर कार्यालय आने की चेतावनी दी गई है। अब भविष्य में ऐसी स्थिति मिली तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed