फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1250 AYUSH health and wellness centers will be opened in the state inaugurated in December 

अच्छी खबरः प्रदेश में खुलेंगे 1250 आयुष, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, दिसंबर में होगा लोकार्पण, आम जन को मिलेगा लाभ 

Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 10:29 PM IST
सार

पंचकर्म विभाग की ओर से आयोजित सीएमई के उद्घाटन समारोह में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो. एसएन सिंह वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1250 आयुष और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने हैं। इन नए केंद्रों के खुलने के बाद लोगों को इलाज में और सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
1250 AYUSH health and wellness centers will be opened in the state inaugurated in December 
आयुर्वेद - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

प्रदेश भर में 1250 आयुष और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जाने हैं। दिसंबर में लोकार्पण किया जाएगा। वाराणसी राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, चिकित्सालय में आयोजित छह दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) के उद्घाटन समारोह में निदेशक आयुर्वेद सेवाएं प्रो. एसएन सिंह ने कहा कि इन नए केंद्रों के खुलने के बाद लोगों को इलाज में और सहूलियत होगी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ नई दिल्ली, आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार पंचकर्म विभाग की ओर से आयोजित सीएमई के बारे में कहा कि इससे सतत शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान का पता चलता है। कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर नीलम गुप्ता ने महाविद्यालय की जनोपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु पंचकर्म चिकित्सा को भी उपयोगी बताया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले और दूसरे सत्र में प्रयागराज के प्रोफेसर जीएस तोमर ने स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद और पंचकर्म की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. विजय श्रीवास्तव, डॉ. रचना निगम, डॉ. अजय कुमार, प्रो. संजय पांडेय, डॉ. विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed