{"_id":"6ac55ef147ccebe29f0d6ce2","slug":"125-people-examined-on-the-first-day-of-the-shramik-samman-health-camp-varanasi-news-c-20-vns1056-1572028-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 125 का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में पहले दिन 125 का परीक्षण
विज्ञापन
औद्योगिक और निर्माण श्रमिकों को कार्यस्थल के पास निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर शुरू किया गया है। यह शिविर मंगलवार से शुरू होकर 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें 4000 श्रमिकों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन बाबतपुर स्थित एक होटल परिसर में 125 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने श्रमिकों की ब्लड शुगर और रक्तचाप जैसी जांचें कीं। उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। श्रमिकों को बीओसी बोर्ड और असंगठित कर्मकार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया। इस मौके पर उप श्रमायुक्त महेश कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त अविनाश चन्द्र तिवारी और सहायक निदेशक कारखाना नवदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बुधवार को बनासकांठा डेयरी करखियांव में शिविर लगेगा।