फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   तीन पार्टियों से चार बार सांसद रह चुके हैं रमाकांत

तीन पार्टियों से चार बार सांसद रह चुके हैं रमाकांत

Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
तीन पार्टियों से चार बार सांसद रह चुके हैं रमाकांत
आजमगढ़। जिले के राजनीतिक गलियारों में रमाकांत यादव काफी चर्चित चेहरा हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा मुखिया मुलायम सिंह को भाजपा प्रत्याशी के रुप में रमाकांत ने नाकों चने चबवाए थे। रमाकांत चार बार फूलपुर पवई सीट से विधायक रह चुके हैं। रमाकांत 1985 में पहली बार निर्दलीय लड़कर विधानसभा चुनाव जीते थे। 1989 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने। 1991 में समाजवादी जनता पार्टी और 1993 में सपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन

1996 में सपा के टिकट पर रमाकांत यादव पहली बार लोकसभा पहुंचे। उन्होंने बसपा के रामकृष्ण यादव को हराया। 1998 में ये पुन: सपा के टिकट पर मैदान में उतरे लेकिन बसपा के अकबर अहमद डंपी के हाथों इन्हें हार का सामना करना पड़ा। 1999 के चुनाव में पुन: सपा के टिकट पर सांसद बने। 2004 में वह बसपा में शामिल हो गए और सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव को हराया।
विज्ञापन

2009 में बसपा से इनका मोह भंग हुआ और वह भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने इन्हें आजमगढ़ से प्रत्याशी घोषित कर दिया। बसपा के अकबर अहमद डंपी को हरा कर रमाकांत चौथी पर सांसद चुने गए। 2014 का चुनाव रमाकांत के राजनैतिक कैरियर में सबसे अहम रहा। जिस पार्टी के टिकट पर वह पहली बार संसद पहुंचे थे, उसी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पूर्व सांसदों व विधायकों से विचार-विमर्श कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। फिलहाल, राहुल गांधी व सोनिया गांधी के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। पार्टी के दिशानिर्देशों के अनुरूप आगे की रणनीति तय करूंगा। - रमाकांत यादव, पूर्व सांसद, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed